academic Unit

 

     पऊशिसं के बारे में
     संदर्भ 
     शैक्षणिक इकाई
     पऊके-विद्यालय
     पुरस्कार  
     शासी परिषद  
     डाऊनलोड 
     वार्षिक रिपोर्ट
     फोटो गैलरी 
     संपर्क 
    प.ऊ.के.वि. - लिंक्‍स
 
 
 

शैक्षणिक इकाई अपने विशेष उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के साथ सन 1998 से कार्य करता आ रहा है| इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और अध्यापकों के सर्वांगीण विकास में सहयोग प्रदान करना है| शुरू से ही देखा जा रहा है, इसके संबंध में पूरे केन्द्रों/अध्यापकों से अच्छी सूचना मिल रही है| और सभी सहकर्मियों ने विद्यार्थियों के विकास में एकजुटता के साथ सुझाव के साथ अच्छे भविष्य बनाने में सहयोग दे रहें हैं|
इस काम को आगे बढ़ाते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता का विस्तार विभिन्न विषयों और विद्यार्थियों की कार्य कुशलता का अपने देखरेख में नेतृत्व प्रदान करते है| यह अध्यापकों की कार्यशीलता के वृद्धि के लिए जरूरी है कि उनके लिए विश्यानुगामी शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन, उनके शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक है| एक प्रधानाचार्य के अगुवाई में शैक्षणिक इकाई का गठन किया गया है, जिसने विशिष्ट योग्यता वाले शिक्षकों द्वारा प्राइमरी कक्षाओं के लिए अपनी पाठ्य पुस्तक तैयार करना| प्रश्न-कोष, अच्छी किताबों की खरीदारी सभी के लिए एक जैसी वार्षिक परिक्षा, केन्द्रीय मूल्यांकन और विभिन्न कार्यक्रम जैसे जे.एस.ओ./जे.एम्.ओ. और सुधार के अनेक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए, पुनर्नवीनीकरण विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए, एक दिवसीय सेमीनार और कॉन्प्रेस, संगोष्ठी और विज्ञान प्रायोजित कार्यक्रम जैसे प्रदर्शनी, प्रतिभ खोज परीक्षा और ज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, सभी स्कूल के पुस्तकालयों में सभी प्रकार की पुस्तकों के व्यवस्था की गई है| इसके अलावा और भी विभिन्न कार्यक्रम जैसे कवी सम्मलेन, कविता पाठ प्रतियोगिता अध्यापकों के लिए विभिन्न राष्ट्रीय त्योहारों के अवसर पर|

शैक्षणिक इकाई के मुख्य उद्देश्य है :

  • विद्यालय के शैक्षणिक निगरानी को मजबूत बनाना|
  • अभिनवीनीकरण को आयोजित करना|
  • सुधार, नवीनीकरण और शैक्षणिक खोज शिक्षा के क्षेत्र में|
  • शैक्षणिक सहभागिता कार्यक्रम के आयोजन में सचिव महोदय का यथा संभव निर्देशन व् समर्थन|
  • सभी प्रधानाचार्यों से विचार विमर्श के बाद शैक्षणिक मामलों के विषय में दिशानिर्देश|
  • विद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रम की देखरेख|

नीचे दिये गए पाठ्यपुस्तकों को परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था की शैक्षणिक इकाई ने सभी परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय के लिए तैयार किया है|


क्रमसूची

पाठ्यपुस्तक

कक्षा

विषय

स्तर

1.

It’s Easy! English reader

1-4

अंग्रेज़ी

संशोधित और पुनःमुद्रित

2.

It’s Easy! English reader

5

अंग्रेज़ी

नया लागू

3.

Mathematics Ladder

1-5

गणित

संशोधित और पुनःमुद्रित

4.

Our world! EVS Book

1-2

पर्यावरण अभ्‍यास

संशोधित और पुनःमुद्रित

5.

Our world! EVS Book

1-3

पर्यावरण अभ्‍यास

नया लागू

6.

Log in! Level

4-10

संगणक

नया लागू

7.

हिन्दी प्रवेशिका

Prep

हिन्दी

पुनःमुद्रित

ग्यारहवीं योजना को ग्यारह मुख्य बिन्दुओं में बाँटकर प्रायोजित किया जाएगा| (सामजिक लाभ से जुड़ा) सभी विद्यालयों और कनिष्ठ विद्यालयों के लिए :


क्रम संख्या

ग्यारहवीं योजना

1

परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था के सभी विद्यालयों को सर्वांगीण विकास की योजना क्रियान्वयन|

2

उपग्रह और सूचना प्रद्योगकीय आधारित शिक्षा और ई-शिक्षा|

3

सभी विद्यालयों में गुणवक्ता युक्त विज्ञान की शिक्षा|

4

पर्यावरण और आदर संबंधीत शिक्षा|

5

विभागों के सुधार हेतु कार्य योजना|

6

गुणवक्ता सुधार कार्यक्रम शैक्षणिक और प्रशासन में|

7

सामुदायिक शिक्षा|

8

सह-भागिता का विकास|

9

खेल-कूद और व्यायाम की सुविधा|

10

विद्यालय प्रयोगशाला और कुर्सी-मेज़ का आधुनिकीकरण|

11

प.ऊ.शि.सं. के सभी विद्यालयों का पुनःनवीनीकरण व् विस्तार|

              एस्टर (ASTER)

उपग्रह और सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से एस्टर की शिक्षा सशक्त बनाया जा रहा है| प.ऊ.शि.सं. ने महसूस किया कि बहुउद्देशीय माध्यम और सूचना प्रौद्योगिकी के शिक्षा का ज्ञान इ-लर्निंग माध्यम से अधिक गुणवत्ता के साथ किया जा सकता है| अणुशक्तिनगर-मुंबई में प्रसार कक्ष की शुरुआत और केन्द्र की स्थापना एवं समस्त परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालयों को आकर्षित/अनाकर्षित से जोड़ दिया गया है| प.ऊ.शि.सं. को अलग सूचना तंत्र सी. बैंड इसरो से अनुबंधित किया गया है| सी.बैंड भारतीय अंतरिक्ष संगठन (भा.अ.अनु.स.) जो कि शिक्षा के प्रति बहुत ही समर्पित है और इसरो उपग्रह से जोड़कर सभी तकनीकी सहयोग मुहैया करा रहा है| प.ऊ.शि.सं. इसरो से प्रमाणित हगेस कम्युनिकेशन इंडिया लिमिटेड नामक कंपनी जो कि इसरो से संस्तुति प्राप्त है, अपने प्रसार कक्ष से इस केन्द्र से जोड़ा गया है| बहुउद्देशीय माध्यम कक्ष सभी विद्यालयों में खोला गया है| एस्टर स्टूडियो, प्रसार कक्ष का संचालन और सभी केन्द्रों का समबंद्धिकरण सफलता पूर्वक सूचारू रूप से जोड़ दिया गया है| स्टूडियों के बाहर रिकार्डेड व्यख्यान जो कि प्रधानाचार्यों, उप-प्रधानाचार्यों शिक्षकों/शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किया जाता है| यही एस्टर के द्वारा संचालित किया जाता है| प.ऊ.शि.सं. सभी शिक्षकों के व्याख्यानों का DVD के माध्यम से कक्षा एक से दस तक के विद्यार्थियों के लिए विक्सित किया जा रहा है|

 

© परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था, मुंबई ४०० ०९४
center>